फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रद्धा से मनाया गया भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। महानगर के जैन मंदिरों में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के बाद निर्वाण लाडू समर्पित कर पूजन एवं आरती की गई। मौके पर सुनील जैनको, देवेंद्र जैन, सम्यक भंडारी, राहुल जैन, अमित प्रधान, संजय जैन कर्नल आदि रहे।



कैलाश रेजीडेंसी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर सुधीर जैन, चक्रेश जैन के नेतृत्व में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। सिविल लाइंस स्थित श्री चंद्रप्रभु जिनालय में आरके जैन, अध्यक्ष निलय जैन, महामंत्री राजीव जैन अहिंसा, दीपक जैन, मानिकचंद्र, डा. प्रदीप जैन आदि रहे। श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदरी में सनत जैन, महेंद्र जैन, धरनेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन


इधर, कटरा मुहल्ला स्थित श्री अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज ने प्रवचन दिए। सौरभ जैन सर्वज्ञ, हितांत जैन, खुशाल जैन, कमलेश जैन, नरेश जैन, अर्पित जैन आदि ने इंद्रों के रूप में श्रीजी का महामस्तकाभिषेक किया। रमेश चंद्र, विनोद जैन, डा. प्रमोद जैन, अखिल जैन, नीलेश जैन, सुषमा जैन, ममता जैन, सुधा सर्राफ, अर्चना जैन आदि ने भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन




इधर, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा से मनाया गया। मौके पर अनिल जैन, डा. सिद्धार्थ जैन, सौरभ जैन, अनीता जैन, आशा जैन, स्मृति जैन, आरती जैन, कल्पना जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें