फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट को लेकर शिक्षकों से बात करेंगे बेसिक शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री मिशन प्रेरणा स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम को लेकर शिक्षकों एवं अधिकारियों से चर्चा करेंगे। 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से यह ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू होगा। झांसी से करीब 45 सौ शिक्षक इसमें प्रतिभाग करेंगे। इस यू ट्यूब सेशन को लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में इन दिनों ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा सहित कई योजनाएं शासन स्तर पर क्रियान्वित है। इनकी समीक्षा समय - समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशालय के अधिकारियों द्वारा की जाती है। विगत दिनों स्कूल महानिदेशक ने भी जिले के शिक्षकों व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेें सिंग कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। इसी क्रम में अब सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री भी मिशन प्रेरणा सहित कई अन्य बिंदुओं पर खंड शिक्षाधिकारियों, एआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापकों के साथ यू ट्यूब सेशन के माध्यम से चर्चा करेंगे और कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। यह कार्यक्रम डेढ़ घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें