फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो विभाग में बढ़ सकती हैं परास्नातक की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग में परास्नातक की सीटें बढ़ सकती हैं। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने सोमवार को विभाग का निरीक्षण कर मानकों का अध्ययन किया। टीम अब अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेगी। बताया गया कि ज्यादातर मानक टीम को पूरे मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में तीन एमएस और तीन डिप्लोमा की सीटें हैं। तीनों डिप्लोमा की सीटों को एमएस में तब्दील होना है। इसके अलावा एमएस की दो और सीटें बढ़नी हैं। इसी को लेकर सोमवार को नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण किया। टीम ने सृजित पदों के सापेक्ष नियुक्त डॉक्टर, सर्जरी, उपकरण आदि का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि टीम को ज्यादातर मानक पूरे मिले। कुछ कमियां मिली उसे कॉलेज और विभागीय अधिकारियों ने जल्द दुरुस्त करने की बात कही। अब टीम अपने रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को सौंपेगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ऑर्थोपेडिक विभाग की परास्नातक की सीटें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें