फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का वार्ड दो भी खुलेगा, छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में फैसला हुआ कि मंगलवार से कोविड अस्पताल का वार्ड नंबर दो भी खोल दिया जाएगा। इसके अलावा सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में 111 संक्रमित मिल चुके हैं। मरीजों के आंकड़ों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरोना के गंभीर रोगियों का सबसे ज्यादा भार महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पर रहता है। यहां सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने कोविड अस्पताल में 230 बेड हैं। इसमें आईसीयू में 120 और आइसोलेशन वार्ड में 110 बेड हैं। अब तक मरीजों की संख्या नियंत्रित होने के कारण वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर तीन में ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। अब कोविड मरीज बढ़ने के कारण वार्ड नंबर दो भी खोलने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही डॉक्टरों, स्टाफ का ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। उसे हिसाब से अलग-अलग वार्ड में स्टाफ की नियुक्ति रहेगी।
जांचे गए वेंटिलेटर, एसी की हुई सर्विस
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में रखे गए वेंटिलेटरों की जांच कर देखा गया कि कहीं किसी भी प्रकार में मशीनों में दिक्कत तो नहीं आ रही है। सभी दुरुस्त मिले। इसके अलावा बंद पड़े कोविड वार्डों में लगे हुए एसी की भी सर्विस कराई गई। ताकि, मरीजों को भर्ती करते समय कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें