फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदियों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण के बाद तीसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत होगी। इसमें सबसे पहले जेल में बंद कैदियों का टीकाकरण किया जा सकता है। जेल को कोरोना के संक्रमण से बचाने और बंदियों को सुरक्षित रखने की तैयारी की जा रही है। टीकाकरण के बाद ही कैदियों की स्वजन से मुलाकात का दौर शुरू होगा। जिला जेल में करीब बारह सौ बंदी हैं। स्वास्थ्य महकमा व जेल अधिकारियों की शासन में उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है। एक साल बीत जाने के बाद अब तक बंदियों की मुलाकात शुरू नहीं हो सकी। जेल अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीन अभियान शुरू होने के बाद जेल में बंदियों को मुलाकात के लिए अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें