फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की नाराजगी के बाद मेडिकल कॉलेज में बड़े बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री को तमाम खामियां मिलीं थीं। इस पर उन्होंने गहरा असंतोष जताते हुए बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। मंत्री के दौरे के बाद ही मेडिकल में बड़े फेरबदल की स्क्रिप्ट तैयार की जाने लगी थी। इतना ही नहीं, हालातों को दुरुस्त करने के लिए अब यहां प्रशासक की तैनाती भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने भी शासन से इसकी सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने 29 मई को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मंत्री लचर स्वास्थ्य सेवाओं की तमाम दुश्वारियों से रूबरू हुए थे। मरीजों को इलाज न मिलने की बात सामने आई थी तो वहीं डाक्टरों के समय से अस्पताल में न आने, बाहर से जांच कराने आदि जैसी अव्यवस्थाएं भी मंत्री को देखने को मिली थी। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए थे। इसके बाद से ही शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज की निगरानी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में बड़े फेरबदल की योजना पर काम जारी है। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा स्टाफ में समन्वय बनाने के लिए यहां शासन स्तर से प्रशासक की तैनाती की भी तैयारी की जा रही है। प्रशासक किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को बनाया जाएगा, जो मेडिकल की हर गतिविधि पर नजर रखेगा और नियंत्रित करेगा। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रशासक की तैनाती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट चिकित्सा शिक्षा मंत्री की पहल पर ही ये नई व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें