फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे सामने ग्रामीणों को उठाकर ले गई थी पुलिस, कह रहे थे कप्तान साहब का आदेश है

विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाने में धरने पर बैठे विधायक जवाहर राजपूत को मनाने का प्रयास करते एलआईयू के इंस्पे
विज्ञापन
मेरे सामने से ग्रामीणों को उठाकर ले गई थी पुलिस, कह रहे थे कप्तान साहब का आदेश है
विज्ञापन

झांसी। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत अधिवक्ता भी हैं। कचहरी में उनका आफिस है। शुक्रवार को उनके इसी आफिस पर ग्रामीण फरियाद लेकर आए थे। विधायक का कहना है कि उन्होंने पुलिस कप्तान से कहा भी था कि इनकी बात सुन ली जाए। तय हुआ शाम को बात होगी। लेकिन इसी बीच एसओजी भेजकर उन लोगों को मेरे आफिस से पकड़वा लिया गया। मैने पूछा तो पुलिस वाले कह रहे थे कि यह कप्तान साहब का आदेश है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में गांव दतावली में हुआ बवाल सियासी रूप ले चुका है। यह गांव गरौठा विधानसभा में आता है लिहाजा नामजद लोगों ने विधायक से अपनी बात रखी। हालांकि पुलिस कार्रवाई का पहले ही दिन से विरोध हो रहा था। लोगों का कहना था कि पुलिस और प्रशासन एक विपक्षी के साथ मिलकर काम कर रहा है। गरौठा विधायक शुरूआत से ही इस मुद्दे को उठा रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को ग्रामीण इसी मुद्दे पर विधायक से मिलने उनके कचहरी स्थित आफिस पर आए थे। यहीं से पुलिस उठाकर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें