महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा मान्या तिवारी (19) ने मंगलवार की सुबह इमरजेंसी के सामने बने सुपर स्पेशियलिटी की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के पीछे परीक्षा का तनाव बताया गया है। वह कानपुर की रहने वाली थी। घटना की सूचना पाकर इमरजेंसी वार्ड पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कानपुर के आईआईटी निवासी प्रोफेसर आशीष तिवारी की पुत्री मान्या तिवारी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा थी। वह मेडिकल कॉलेज के अंदर बने हॉस्टल में रह रही थी। वह वर्ष 2018 बैच की छात्रा थी।
परीक्षा को लेकर वह कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी। मंगलवार तड़के मां को फोन करने के बाद मान्या ने इमरजेंसी वार्ड के सामने बने सुपर स्पेशियलिटी इमारत से कूद गई।
यह देखकर कर्मचारी घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जूनियर चिकित्सकों इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर परिजनों को मिलते ही हड़कंप मच गया। वे तुरंत कानपुर से रवाना होकर झांसी पहुंचे।