झांसी में मऊरानीपुर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने छेड़खानी की घटना को मारपीट के मामला दिखाया था। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
झांसी के थाना मऊरानीपुर में छेड़खानी की घटना को मारपीट बताना मऊरानीपुर इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। आरोप के चलते एसएसपी शिवहरि मीना ने इंस्पेक्टर रामराजा प्रजापति को तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रजापति के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
निलंबित इंस्पेक्टर के स्थान पर सीपरी बाजार के इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह को भेजा गया है। एसएसपी के मुताबिक 15 नवंबर को छेड़खानी की घटना को मामूली धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद यह शिकायत सही पाई गई। इसके आधार पर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।