फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला और राजघाट बांध लबालब, गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

विज्ञापन
माताटीला डैम - फोटो : ???????? ???
विज्ञापन
झांसी। माताटीला और राजघाट बांध बारिश के पानी से लबालब हो गए हैं। बृहस्पतिवार को माताटीला बांध के 23 में 20 गेट छह फीट पर खोलकर 1.64 लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा गया। इससे बेतवा नदी भी उफान पर है। सपरार और पारीछा बांध से भी पानी का छूटना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को माताटीला बांध का मनोरम दृश्य देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से मध्यप्रदेश के भोपाल और ललितपुर के आसपास क्षेत्र में हो रही बारिश से बेतवा नदी में लगातार पानी आ रहा है। इससे पहले राजघाट बांध का जलस्तर 368.50 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद जो पानी उसे बेतवा नदी में छोड़ना शुरू कर दिया गया। राजघाट बांध से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अभी इस बांध को पूर्ण क्षमता के सापेक्ष डेढ़ फीट खाली रखा गया है। यह लक्ष्य 31 अगस्त तक भरने का बनाया गया था। लेकिन इसके पहले ही लक्ष्य पूरा हो गया। वहीं, राजघाट के पानी से माताटीला बांध का जलस्तर 1012 फिट के मुकाबले 1010 फीट पर पहुंच गया। इसके बाद जो पानी बढ़ा उसे बुधवार की रात 2.30 बजे से 20 गेट छह फीट पर खोलकर नदी में छोड़ना शुरू कर दिया गया। इस बांध से 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वहीं, बांधों में बढ़ रहे पानी को देखते हुए बेतवा नदी बोर्ड ने सिंचाई विभाग को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए। इस अलर्ट के बाद बेतवा नदी के आसपास बसे गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह भरते हैं बांध
बेतवा नदी का पानी सबसे पहले ललितपुर जिले के राजघाट बांध में रोका जाता है। इस बांध से छूटा पानी माताटीला बांध को भरता है। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी सुकुवां ढुकुवां बांध और पारीछा बांध से होता हुआ जालौन, हमीरपुर तक पहुंचता है।
बांध क्षमता जलस्तर (मीटर में)
माताटीला 308.46 307.85
सुकुवां ढुकुवां 273.71 270.51
पारीछा 194.65 193.21
सपरार 224.42 219.02
पहाड़ी 195.93 195.40
लहचूरा 182.27 182.00
बड़वार झील 186.61 181.30
पहूज 234.09 233.60
डोंगरी 272.20 269.65
खपरार 273.00 271.55
लखेरी 185.20 180.40
पथरई 203.80 200.90
जब तक राजघाट बांध से पानी मिलता रहेगा। तब तक माताटीला बांध से पानी को छोड़ना जारी रहेगा। जलस्तर को 1010 फीट से कम नहीं करना है। जीके मौर्या, अवर अभियंता माताटीला।
पहाड़ी और लहचूरा बांध से भी छोड़ा जा रहा पानी
बारिश से लबालब हो गए जनपद की धसान नदी पर बने पहाड़ी और लहचूरा बांध से भी पानी छोड़ा जाने लगा है। पहाड़ी बांध से 17574 क्यूसेक और लहचूरा बांध से 18453 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बारिश में आगे चल रहा ललितपुर
मंडल में बारिश के मामले में ललितपुर सबसे आगे चल रहा है। यहां अभी तक 440 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जबकि, झांसी में 314 मिलीमीटर व जालौन में 228 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले साल झांसी में कुल वर्षा 593 मिलीमीटर, जालौन में 325 मिलीमीटर व ललितपुर में 475 मिलीमीटर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें