शाहजहांपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार कराने में जुटे थे। इसी दौरान मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। हालांकि उसने फांसी किस वजह से लगाई, यह साफ नहीं है।
शाहजहांपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी संध्या दीक्षित (37) की बुधवार सुबह मौत हो गई। सन्ध्या के भाई बरौठा (पूंछ) निवासी उमाशंकर का कहना है सुबह उसके पास मनोज का फोन आया। मनोज ने बताया कि संध्या की तबियत खराब है। यह सुनकर वह उसकी ससुराल पहुंच गया। डॉक्टर ले आने के बहाने मनोज उसे काफी समय तक बाहर घुमाता रहा। दोपहर को जब वह ससुराल पहुंचा तब बताया कि संध्या की मौत हो गई। उसने संध्या का चेहरा देखने की कोशिश की लेकिन, ससुराल के लोगों ने रस्म न होने की बात कहकर उसे संध्या का चेहरा दिखाने से मना कर दिया। तब तक ससुराल के लोगों ने उसकी अर्थी तैयार कर ली और अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में जुट गए। इधर, उमाशंकर ने यह बात अपने चचेरे भाई जीतू को बताई।