फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में हाशिए पर कांग्रेस, बसपा की भी खिसकी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में बसपा और कांग्रेस पार्टी हाशिए पर चल गई है। सभी 19 सीटों में तो कांग्रेस कहीं मुकाबले में ही नहीं रही। बीएसपी भी इक्का-दुक्का सीटों में ही संघर्ष में दिखी। सभी सीटों पर भाजपा और सपा में ही फाइट रही।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के आंकड़ों पर गौर करें तो बीएसपी को किसी भी सीट पर 28 प्रतिशत वोट नहीं मिला। सबसे ज्यादा 27.57 प्रतिशत वोट बसपा को माधौगढ़ में मिले। इसके बाद कालपी में 27.32 फीसदी मत प्राप्त हुए। झांसी सदर और राठ में तो बसपा दहाई अंकों में वोट प्रतिशत प्राप्त नहीं कर पाई। वहीं, कांग्रेस को तो किसी भी सीट पर 10 फीसदी वोट नहीं मिल पाए। चार सीटों पर तो पार्टी को एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिले। अधिकतम 6.42 फीसदी वोट कांग्रेस को कालपी सीट पर मिले।
विज्ञापन

विधानसभा बीएसपी को वोट कांग्रेस को वोट
झांसी सदर 7.06 फीसदी 3.5 फीसदी
मऊरानीपुर 11.78 फीसदी 1.2 फीसदी
गरौठा 12.43 फीसदी 1.4 फीसदी
बबीना 13.02 फीसदी 0.99 फीसदी
ललितपुर सदर 20.81 फीसदी 1.18 फीसदी
महरौनी 22.07 फीसदी 1.29 फीसदी
उरई 14.25 फीसदी 1.72 फीसदी
कालपी 27.32 फीसदी 6.42 फीसदी
माधौगढ़ 27.57 फीसदी 1.23 फीसदी
हमीरपुर सदर 18.01 फीसदी 6.26 फीसदी
राठ 9.37 फीसदी 1.99 फीसदी
महोबा सदर 18.48 फीसदी 4.55 फीसदी
चरखारी 18.42 फीसदी 3.22 फीसदी
चित्रकूट सदर 15.97 फीसदी 0.89 फीसदी
मानिकपुर 21.82 फीसदी 1.98 फीसदी
बांदा सदर 19.4 फीसदी 0.96 फीसदी
बबेरू 18.01 फीसदी 1.03 फीसदी
तिंदवारी 20.1 फीसदी 1.32 फीसदी
नरैनी 17.23 फीसदी 0.84 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें