फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर के दो माह बाद सम सेमेस्टर, बच्चे हैरान-परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों में भी इस बात को लेकर बेचैनी है कि विषम सेमेस्टर परीक्षाएं इतनी देर से हो रही हैं, लेकिन सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अंदाजन मई में आयोजित करवाई जाएंगी। अब विद्यार्थी परेशान हैं कि इतनी जल्दी दूसरे सेमेस्टर को पूरा करना कैसे संभव होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने भी दो वर्ष बाद ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराने का फैसला लिया है। विद्यार्थियों में इस बात को लेकर हलचल है कि मार्च में हो रहीं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद मई में फिर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं सेमेस्टर परीक्षाएं होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी, जिसकी भी तैयारी विद्यार्थी कर रहे हैं। दूसरी ओर शैक्षणिक सत्र देर से प्रारंभ होने के कारण विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी देर से प्रारंभ हो रही हैं। एक तरफ लेटरल एंट्री वाले विद्यार्थी परेशान हैं कि उन्हें प्रथम वर्ष के विषयों की भी परीक्षा देनी है और द्वितीय वर्ष की भी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी देनी हैं। उसके बाद फिर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी देनी हैं। ऐसे में एक साथ उन पर काफी बोझ आ गया है।
यह सत्र ही कोरोना के कारण देरी से प्रारंभ हुआ, परीक्षाएं भी जनवरी में होनी थीं लेकिन कोरोना की तीसरी लहर और विधानसभा चुनाव के कारण यह मार्च के लिए स्थगित कर दिए गए थे। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे संयम रखते हुए एकाग्रचित होकर पढ़ाई करें। - प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाएं ही देर से लगनी शुरू हुई फिर पेपर भी देर से हो रहे हैं, अब हम परेशान हैं कि पेपर का पढ़ें या अगले सेमेस्टर का। - गगन मिश्रा
सही रहा इस साल से कक्षाएं ऑफलाइन हो गईं क्योंकि इसी साल से प्रैक्टिकल वाले विषय आए हैं। - आदित्य नारायण
अभी चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं चल रही हैं और तीसरे सेमेस्टर के पेपर होने हैं, पढ़ाई का बोझ बहुत है। - शिखा कुशवाहा
पहला, दूसरा सेमेस्टर तो सब थ्योरी वाले सब्जेक्ट ही थे, लेकिन सेमेस्टर परीक्षाएं देर से हो रही हैं। - अंशु
हम लेटरल एंट्री वाले हैं, हम पर तो कुछ ज्यादा ही बोझ आ गया है, हमें अपने पहले साल के भी पेपर देने हैं और इस साल के भी। - ध्रुव
पहले सेमेस्टर के पेपर, तीसरे सेमेस्टर के पेपर, फिर प्रैक्टिकल की तैयारी भी और यहां चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं चल रही हैं। - शिवा
तीन-तीन सेमेस्टर का पढ़ा सब मिक्स हो रहा है, बस पेपर में कुछ गड़बड़ न हो। - लक्ष्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें