फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के मठ व मंदिरों का ब्योरा मिलेगा बाबा विश्वनाथ की नगरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सनातन धर्म की राजधानी कहे जाने वाली बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में झांसी के सभी मंदिरों एवं मठों का जल्द ब्योरा एकत्र होगा। धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशालय का मुख्यालय काशी में स्थापित किया जा रहा है। इसमें सूबे के सभी मंदिरों व अन्य धर्मस्थलों का डाटा सुरक्षित रखा जा रहा है। उम्मीद है कि इससे सरकार की समस्त धार्मिक योजनाओं को पूरी तरह से क्रियान्वित कराया जाएगा और प्राचीन मंदिरों का तेजी विकास कार्य भी होगा। इसके अलावा धार्मिक संपत्तियों का अपव्यय भी रोका जा सकेगा। सरकार की इस पहल पर झांसी के पुजारियों व धर्माचार्यों ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। इससे धार्मिक धरोहरों की सुरक्षा होगी और साथ ही मंदिर एवं पुजारी भी रजिस्टर्ड हो जाएंगे। श्रद्धालुओं को भी व्यापक सुविधायें हासिल होगी।
विज्ञापन

धर्मार्थ कार्य निदेशालय से मंदिरों के प्रबंधन में सहायता प्राप्त होगी। अधिकांश समस्याएं हल हाेंगी। पुजारियों को वेतन देने की बात भी आगे बढे़गी और मंदिर व अन्य धर्मस्थल भी रजिस्टर्ड होंगे।
आचार्य हरीओम पाठक, सिद्धेश्वर मंदिर
सरकार का प्रयास ठीक है। इससे हमारी संस्कृति और धार्मिक धरोहरों को संरक्षण मिलेगा। मंदिरों की भूमि पर कब्जे भी हटाए जाएं और पुजारियों को पर्याप्त मानदेय की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

वसंत विष्णु गोलवलकर, पुजारी मुरली मनोहर मंदिर
मंदिरों व अन्य धर्मस्थलों को सुरक्षा मिलने के साथ ही उनमें संसाधन भी बढे़ेंगे। कई समस्याएं भी स्वत: हल होंगी। सरकार के अच्छे प्रयास से श्रद्धालुओं को भी पर्याप्त सुविधाएं प्राप्त हाेंगी।
गजानन खानवलकर, सचिव महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी
कई प्राचीन दुर्लभ मंदिरों का जो जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। उनका उद्धार होगा। पुजारियों व मंदिरों की भी सुरक्षा रहेगी। गांव - देहात के प्राचीन मंदिरों की भी अपनी विशेष पहचान बनेगी।
कुलदीप नगाइच पुजारी कोठी कुइयां हनुमान मंदिर बजरिया
पुरातत्व विभाग के पास मंदिरों का डाटा उपलब्ध है। जो शेष रह गएं हैं, उनको भी एकत्रित किया जा रहा है। प्राचीन मंदिरों की स्थिति और सुदृढ़ व संरक्षित होगी। आने वाली पीढ़ियां मंदिरों की प्राचीनता को समझ सकेंगे और प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

डॉ. एस के दुबे प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें