खुदकुशी करने से पहले युवक ने फेसबुक पर डाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने ससुरालियों पर कई आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो डालने के बाद उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जांच के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। युवक ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजेश का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजेश बता रहा है कि वह एक शादी समारोह में गया था। यहां शादी में उसकी सास ने उसकी बेइज्जती कर दी थी। ससुरालीजनों ने उसके भाई और माता-पिता से अलग करवा दिया। उसकी पत्नी को छीन लिया। ससुरालियों की शादीशुदा जिंदगी में दखल अंदाजी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
वीडियो बुधवार की दोपहर में बनाने के बाद राजेश ने जहर खा लिया। ग्वालियर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।