फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक ने दिन भर खेली होली, शाम को फांसी लगाकर दी जान; परिजन बोले- ये बारिश और ओलावृष्टि से था परेशान

Tue, 26 Mar 2024 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

परिजनों का कहना है पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसल खराब हो गई थी। इसी सदमे में युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
मृतक सोहित दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी स्थित रक्सा थाना इलाके के ग्राम परासई निवासी शंभूदयाल दुबे खेतीबाड़ी करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा सोहित दुबे (32) खेतीबाड़ी के साथ पंडिताई भी करता था। सोमवार को उसने गांव में दिन भर होली खेली। इसके बाद शाम तकरीबन छह बजे वह घर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। 

विज्ञापन

इसी दरम्यान उसने घर के मुख्य द्वार की कुंडी लगाकर अंदर जाकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मां सुनीता घर आई तो उसने दरवाजा खुलवाने के लिए काफी आवाज लगाई। लेकिन, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 
विज्ञापन

इस पर पड़ोसियों ने छत से अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर झूल रहा था। परिजनों का कहना है पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसल खराब हो गई थी। इसी सदमे में युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें