फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो अपलोड करना मंहगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अवैध असलहा (तमंचा) के सार्वजनिक प्रदर्शन के आरोप में उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मीडिया सेल को शिकायत मिली कि एक युवक ने अवैध असलहे के साथ एक वीडियो अपलोड किया है। युवक एक खाली खेत में बनी झोपड़ी से बड़े अंदाज के साथ बाहर निकल रहा है हालांकि वीडियो देखने में काफी पुराना लग रहा है लेकिन, अचानक बृहस्पतिवार को किसी ने इसे कई सोशल साइटों पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस सक्रिय हो गई। खोज-खबर करने पर यह वीडियो ठकुरास मोहल्ला, रक्सा निवासी अनिकेत (20) उर्फ अन्नू परमार का निकला। अनिकेत को पुलिस ने ललितपुर की ओर जाने वाले हाईवे पर पहाड़ियों के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया के मुताबिक उसके पास से 315 बोर का तमंचा एवं चार कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें