फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। नशे में धुत एक व्यक्ति ने नगर के अग्गा बाजार स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़कर गृह कलह को लेकर आत्महत्या कर लेने का जमकर ड्रामा किया।
विज्ञापन

नगर के अग्गा बाजार स्थित बीएसएनएल टावर पर रखरखाव के लिए तैनात कर्मचारी शिवकुमार किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ने के बाद शराब के नशे में धुत होकर टावर के ऊपर चढ़ गया और आत्महत्या कर लेने का ड्रामा करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 एवं स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस एवं थाना समथर से उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। आस पास लोगों की भीड़ जुट गई। टावर पर चढ़े व्यक्ति का करीब आधा घंटे तक ड्रामा जारी रहा।
विज्ञापन

इधर पुलिस लगातार उस व्यक्ति को समझाने में जुटी रही। आधा घंटा समझाने के बाद पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को टावर से नीचे उतारा जा सका। उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर नशे की हालत में शिवकुमार नाम का व्यक्ति टावर पर चढ़ गया था। उसे समझाकर नीचे उतार लिया गया। पति-पत्नी दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें