फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार बस ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर, आरोपी मौके से फरार

Mon, 09 Dec 2024 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के मऊरानीपुर में सुबह-सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीकमगढ़ मार्ग पर दीपक मेमोरियल स्कूल के सामने ऑटो से  उतरने के दौरान तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बस ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर में सुबह-सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीकमगढ़ मार्ग पर दीपक मेमोरियल स्कूल के सामने ऑटो से  उतरने के दौरान तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुन स्कूल के शिक्षक और गार्ड मदद के लिए दौड़े। इस दौरान बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन



आनन-फानन में घायल बच्चों को मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया गया कि बच्चे रोज की तरह आज भी प्राइवेट ऑटो से सवार होकर स्कूल के लिए आए। जैसे ही स्कूल के बाहर ऑटो से उतरने लगे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र ले गए बच्चों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। ऑटो में लगभग सात स्कूली बच्चे सवार थे। जिसमें ऑटो चालक सहित तीन स्कूली बच्चे घटना का शिकार हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के साथ कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें