फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजू कमरया अपहरण कांड का चर्चित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 03:05 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social media (File Photo)
विज्ञापन

बुधवार रात महानगर के सराफा कारोबारी राजू कमरया अपहरण कांड में फरार चल रहे चर्चित आरोपी बबली उर्फ योगेंद्र यादव को पुलिस ने इलाइट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अदालत के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन


12 जुलाई 2017 को कोतवाली के डरु भौंडेला मोहल्ला निवासी राजू कमरया और उनके साथी राहुल उर्फ सौरभ अग्रवाल का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इस घटना से हड़कंप मच गया था। पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले के खुलासे में जुट गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आगरा के सिकंदरा से दोनों को बरामद कर लिया था।

पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड सीपरी बाजार के गांव पहलगांव निवासी अजय जडेजा को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इस दौरान थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज स्थित यलोचर्च निवासी बबली उर्फ योगेंद्र यादव का नाम सामने आया था। इसके बाद से बबली यादव फरार था। उसे खोजने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई थीं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार रात सूचना मिलने पर सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता व नवाबाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र द्विवेदी ने इलाइट क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें