फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी जादूगर ध्यानचंद को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
भारतीय संविधान क्लब के कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रद? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
हॉकी जादूगर ध्यानचंद को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
विज्ञापन

झांसी। देश की राजधानी नई दिल्ली के भारतीय संविधान क्लब में भारतीय खेल पुरस्कार समिति ने हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके पुत्र पूर्व ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को हुए समारोह में समिति की ओर से देश की कई प्रमुख खेल हस्तियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। अशोक ध्यानचंद को यह अवार्ड भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष कुलदीप वत्स और भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पूजा कपिल मिश्रा ने प्रदान किया। समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद ने कहा कि खिलाड़ी बनना आसन नहीं है। खेल एक तरह की साधना है, जिसमें जुनून व उत्साह होगा, वहीं सफल खिलाड़ी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें