अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक शनिवार व रविवार को यह ट्रेनें झांसी से प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01809 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - प्रयागराज छिवकी कुंभ मेला अनारक्षित स्पेशल 12 से 16 जनवरी, 28 जनवरी से पांच फरवरी, 11 से 14 फरवरी और 25 से 28 फरवरी तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी सुबह चार बजे यहां से प्रस्थान करेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 01811 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज छिवकी कुंभ मेला अनारक्षित स्पेशल 12 से 16 जनवरी, 28 जनवरी से 05 फरवरी, 11 से 14 फरवरी और 25 से 28 फरवरी के मध्य चलेगी। यह ट्रेन झांसी से झांसी से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।