मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सभागार में आयोजित बॉर्डर मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि 48 घंटे पहले दोनों राज्यों की सीमाओं के 117 पॉइंट्स सील कर दिए जाएंगे।
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि दोनों प्रदेशों की पुलिस संयुक्त चेकिंग करेगी। बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान कर लिया गया है। बॉर्डर पर भी शराब की दुकानें 48 घंटे पहले से बंद रहेंगी। मीटिंग में एमपी ओर यूपी के अफसर मौजूद रहे।