- करीब एक माह पूर्व बंगरा और भिटौरा के एयरटेल के टावरों पर चोरों ने दिया था घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। थाना उल्दन पुलिस ने अभियान चलाकर चार चोरों को पकड़ लिया। यह चोर मोबाइल नेटवर्क टाॅवरों को निशाना बनाते थे। शातिर चोरों ने लाखों रुपये की मशीनों पर आसानी से हाथ साफ किये लेकिन बंगरा और भिटौरा में की गई चोरी इन शातिर चोरों पर भारी पड़ गई। उल्दन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश कुरील, चौकी प्रभारी बंगरा साजेश सिंह ने सूचना पर इन चारों चोरों को योजना बनाते समय दबोच लिया। इनके पास से करीब 30 लाख की मशीन, तमंचा बरामद किए गए हैं। थाना सकरार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक माह पहले भिटौरा के इंडस टावर से लाखों की मशीन चोरी कर ली गई थी। जिसमें झांसी पुलिस को इन चोरों की लंबे समय से तलाश जारी थी, आज यह दोबारा जैसे ही चोरी की योजना बना रहे थे उल्दन पुलिस ने अभियान चलाया और चोरी के माल में 30 लाख की मोबाइल नेटवर्क मशीन, चार मोबाइल, 3 देशी तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अपना नाम उपदेश जाटव, गिरेंद्र जाटव, सौरभ जाटव, शैलेंद्र जाटव के ऊपर उल्दन और सकरार थाने में कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी दिनेश कुरील चौकी, प्रभारी साजेश सिंह, रोहित पाठक, दीपचंद्र मौर्य रहे।