फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद दिवस पर हुई भगवान धन्वंतरी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में आयुर्वेद दिवस पर धन्वंतरि भगवान का पूजन कर मनाया गया। प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. जी बाबू ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ धन्वंतरि की पूजा की। अनुसंधान अधिकारी डॉ. गजानन पवार ने भगवान धन्वंतरि के बारे में जानकारी दी। साथ ही आयुर्वेद दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान द्वारा आयुर्वेदिक पोषक लड्डू का निर्माण कराया गया, जो कि मूंग दाल व गेहूं का आटा सूखे मेवे, घी, गुड़, शतावरी, अश्वगंधा, हल्दी आदि पोषक सामग्री से बनाया गया। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेदिक पोषक लड्डू का वितरण बबीना के डगरवाहा ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में कराया गया। प्रधानाध्यापिका नीतू साहू ने स्वागत किया। इस दौरान अनुसंधान अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. वैभव चरडे, डॉ. विजय कुमार, नीतू साहू, प्रतिभा शर्मा, प्रतिभा त्रिपाठी, अपर्णा त्रिपाठी, दीपक शर्मा, सूर्यांश, रवि राजपूत, जीतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें