फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lok sabha Result 2019: झांसी में खिला कमल, भाजपा के अनुराग शर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Thu, 23 May 2019 07:51 PM IST
Mukesh Jha अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
अनुराग शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा से अनुराग शर्मा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के उम्मीदवार श्यामसुंदर सिंह को 3 लाख से ज्यादा वोटों से परास्त किया। अनुराग के खाते में 805351 वोट आए तो वहीं, सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह को 442023 वोट मिले। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2014 में भाजपा की उमा भारती ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,75,889 वोट मिले थे। दूसरे स्थान 3,85,422 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के डा. चंद्रपाल सिंह यादव रहे थे। बसपा की अनुराधा शर्मा (2,13,792) तीसरे और कांग्रेस के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन (84,089) चौथे स्थान पर रहे थे।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा 85862 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि इस संसदीय क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें