फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी सीट रिजल्टः गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुंदर ने स्वीकारी हार, कहा- जनता का फैसला सिर आखों पर

Thu, 23 May 2019 04:08 PM IST
Mukesh Jha अमर उजाला
विज्ञापन
श्याम सुंदर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

मतगणना के दौरान सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह ने अपनी हार को स्वीकार कर ली है। उन्होंने इस हार पर कहा कि यह जनता का फैसला है और उनका फैसला सिर आखों पर हैं।  

विज्ञापन


जी हां, सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 542 संसदीय सीटों के रुझान आ गए हैं। इस रुझान में झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की रिकॉर्ड जीत दर्ज हो सकती है।

रुझान के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा की जीत पक्की मानी जा रही है। अनुराग 211,145 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। अनुराग 501880 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, सपा से श्यामसुंदर सिंह 290735 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा 50890 के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें