फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने वालों की बढ़ी मुसीबतें

विज्ञापन
lockdown, police suspend
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के मद्देनजर देश में लगाए गए लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन हुआ। जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की। लॉकडाउन खुलते ही पुलिस ने विवेचना में तेजी लाते हुए 178 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। ऐसे में लॉकडाउन तोड़ने वालों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

24 मार्च से देशभर में कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था। ऐसे में लोग के घरों से निकलने पर रोक थी। लॉकडाउन लगने के बाद लोगों ने घरों से निकलकर धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने लॉकडाउन दौरान नियम तोड़ने वाले 447 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। सबसे ज्यादा मामले धारा 188 में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान खोलने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसा गया था।
लॉकडाउन खुलने के बाद पुलिस ने विवेचना में तेजी लाकर मामलों में चार्जशीट लगाना शुरू कर दी है। अब तक पुलिस ने 178 मामलों में चार्जशीट लगा दी हैं। इसके अलावा, बकाया मामलों में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने में जुटी हुई है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि बकाया मामलों में जल्द चार्जशीट लगाने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

अन्य मामलों में भी पुलिस ने बढ़ाई रफ्तार
मार्च माह में कई मामलों की विवेचना चल रही थी। इसी बीच लॉकडाउन लगने के बाद पुराने मामले भी लॉकडाउन के चलते फंस गए थे। ऐसे में पुलिस ने विवेचना कर कई मामलों में चार्जशीट लगाने का काम तेज कर दिया है। अधिकारी भी प्रतिदिन विवेचना लगाने से लेकर चार्जशीट दाखिल करने की जानकारी ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस की रफ्तार तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें