फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान, एशिया बुक में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में योद्धाओं का सम्मान करने पर जिले के जितेंद्र तिवारी ने कीर्तिमान स्थापित किया है। कोरोना के दौर में 21 हजार कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने पर उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। महानगर में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की टीम ने उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ पर हुए आयोजन में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि जिला जनकल्याण महासमिति और रानी झांसी फाउंडेशन ने कोरोना वारियर्स के उत्साह वर्धन का काम किया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अपने सर्वे में डॉ.जितेंद्र कुमार तिवारी को बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों में अधिकतम कोरोना योद्धाओं के उत्साहवर्धन श्रृंखला तथा जन जागरूकता के तय मानकों के अनुरूप पाया कि यह एक एशिया में सर्वधिक अधिकतम रिकॉर्ड है।
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड नई दिल्ली की टीम ने झांसी आकर सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर धर्माचार्य पं हरिओम पाठक के संरक्षण में डॉ.जितेंद्र कुमार तिवारी को सम्मानित किया। सभी ने 21000 कोरोना सेनानियों के उत्साह वर्धन कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए बधाई दी। इस मौके पर बृजकिशोर भार्गव, सतेन्द्र कुमार तिवारी, इंजी वेद भार्गव, शिवाली अग्रवाल, सतीश उपाध्याय, अपर्णा द्विवेदी, संजय पटवारी, मनमोहन गेंड़ा, एचएन शर्मा, पल्लवी शर्मा, अब्दुल नोमान, रंजना उपाध्याय, राजीव बब्बर, नवीन गुप्ता, रविचंद्र निरंजन, आरके लवानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबसे अधिक और कम समय में मास्क बनाने पर भी सम्मान मिला
झांसी। कोरोना काल में झांसी की एक बेटी ने सबसे अधिक मास्क बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर झांसी की निवासी निकिता सिंह गौर को प्रदेश में सबसे अधिक मास्क बनाने और सबसे कम समय में मास्क बनाने पर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई रिकार्ड्स कायम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें