फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने, लॉकडाउन के बाद भी घर से निकले

विज्ञापन
लॉक डाउन में बाजार में भीड़।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दी गई है। बावजूद, तमाम लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं। लॉकडाउन के पहले दिन महानगर की प्रमुख सड़कों पर तो सन्नाटे की स्थिति रही, लेकिन अंदरूनी इलाकों में चहल-पहल बनी रही। मंडी में तो पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए सख्ती भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

देश को 21 साल पीछे जाने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सिर्फ 21 दिन मांगे हैं। 21 दिन का लॉकडाउन घोषित करने के बाद प्रधानमंत्री की ओर से अपील की गई है कि इस अवधि में लोग घर से बाहर न निकलें। आकस्मिक परिस्थितियों में छूट दी गई है। लॉकडाउन के पहले दिन महानगर की प्रमुख सड़कों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोगों की ही आवाजाही नजर आई, लेकिन अंदरूनी हिस्से में लोग कोरोना वायरस के खतरे को नजरअंदाज करते नजर आए। कहीं झुंड बनाकर लोग गप्पें मारते दिखे, तो कहीं बाइक पर सवार होकर युवा लॉकडाउन का नजारा देखते नजर आए।
सुभाष गंज में सुबह से लेकर दोपहर तक दुकानों के बाहर ग्राहकों की खासी भीड़ जमा रही। दुकानदार और ग्राहक, किसी ने भी दूरी का ख्याल नहीं रखा। यहां तक कि कई सारे लोग सुरक्षा की दृष्टि से मास्क तक नहीं लगाए हुए थे। वहीं, सब्जी मंडी में भी यही हालात नजर आए। यहां खासी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को सख्ती के साथ भीड़ को वहां से हटाना पड़ा। उधर, प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस ने बैरियर लगातार लोगों को आगे बढ़ने से रोका। लोगों की वृत्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वो दिन दूर नहीं जब देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ यहां भी कर्फ्यू लागू करने जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। इससे बचने के लिए बेहतर है कि सभी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए अपने घर में बैठकर कोरोना से जंग में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें