सिद्धेश्वर नगर निवासी पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी महेश राय के तीन बेटे हैं। उनका छोटा बेटा चंदन राय उर्फ रौनक (27) एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र था। सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह न जागने पर पिता ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा खोला तो रौनक का शव फंदे पर लटका हुआ था।
मृतक के भाई ने बताया कि रौनक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोमवार को उसका स्वभाव एकदम सामान्य था। चार दिन पहले ही उसने नई बुलेट बाइक खरीदी थी, जिसे लेकर वह बेहद खुश था। पुलिस ने मृतक के दो मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनके जरिये आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश की जा रही है।