फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पुलिस लाइन में एसएसपी की कुर्सी पर बैठा बालक, कप्तान को दूसरी चेयर मंगाकर बैठना पड़ा

Mon, 30 Aug 2021 05:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

एसएसपी शिवहरी मीणा कुर्सी पर बैठते, उससे पहले बालक सूर्यांश उनकी कुर्सी पर बैठ गया।  वहां मौजूद कुछ पुलिस वालों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह मचल गया। इस पर एसएसपी ने उसे कुर्सी पर बैठे रहने दिया और खुद बगल में दूसरी कुर्सी पर बैठ गए।  बालक तकरीबन 15 मिनट तक एसएसपी की कुर्सी पर बैठा रहा। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी की कुर्सी पर बैठा बालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी पुलिस लाइन में सोमवार को एक बच्चा एसएसपी की कुर्सी पर बैठ गया।  पुलिसकर्मियों ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में एसएसपी को दूसरी कुर्सी मंगाकर बैठना पड़ा। 

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस लाइन में अपनी पीड़ा लेकर पहुंची महिला पूर्णिमा के साथ उसका सात वर्षीय बेटा सूर्यांश भी था। महिला पुलिस लाइन के हॉल के बाहर खड़ी होकर एसएसपी के आने का इंतजार कर रही थी। एसएसपी की गाड़ी आते ही महिला अपने बेटे के साथ उनके पास पहुंची।  एसएसपी दोनों को साथ में हॉल में ले आए। 
इससे पहले कि एसएसपी शिवहरी मीणा कुर्सी पर बैठते, उससे पहले बालक सूर्यांश उनकी कुर्सी पर बैठ गया।  वहां मौजूद कुछ पुलिस वालों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह मचल गया। इस पर एसएसपी ने उसे कुर्सी पर बैठे रहने दिया और खुद बगल में दूसरी कुर्सी पर बैठ गए।  बालक तकरीबन 15 मिनट तक एसएसपी की कुर्सी पर बैठा रहा। 
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी महिला और बच्चे के साथ दूसरे कक्ष में चले गए।  विदित हो कि पीड़ित महिला अपने पति पुलिस में ड्राइवर के पद पर तैनात रविंद्र यादव की शिकायत लेकर पहुंची थी। उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।  पुलिस लाइन में दोनों पति-पत्नी के बीच समझाइश की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें