फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गोविंद चौराहा के निकट राजहंस पेट्रोल पंप के सामने एक बिजली संविदा कर्मी की आसपास के दुकानदारों ने घेर कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन

नवाबाद थाने में दी तहरीर में हाइडिल सबस्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी राहुल सोनी ने बताया कि वह शनिवार की सुबह टीजी टू वीरेंद्र मौर्या, संविदा कर्मी धर्मेंद्र वर्मा, महेश कुशवाहा, प्रशांत वर्मा व बंटी कुशवाहा के साथ गोविंद चौराहे पर बकायेदारों के कनेक्शन काटने गया था। तभी उनको आसपास के 20 से 25 दुकानदारों ने घेर लिया। पिछले दिनों यहां के कुछ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए थे। उनको शक था कि उसने ही उनके कनेक्शन काटे हैं। इसी बात को लेकर दुकानदार उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घसीट- घसीट कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें