फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पावर केबल जलने से एक घंटे बाद शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किले में संचालित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो में तकनीकी खराबी आने से शो तकरीबन एक घंटे बाद शुरू किया गया। जिसके चलते दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा को बयां करने किले में लाइट एंड साउंड शो संचालित किया जाता है। शो में रोजाना तकरीबन सौ से अधिक दर्शक आते हैं। बृहस्पतिवार को प्रोजेक्टर का पावर केबल जल जाने के कारण शो का संचालन तय समय पर नहीं हो सका। इससे कई दर्शक टिकट वापस कर लौट गए। कर्मचारियों ने पावर केबल के सर्किट को बदलना शुरू किया। जिसके चलते तकरीबन एक घंटे के बाद लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जा सका। सुपरवाइजर संजय ने बताया कि पावर केबल का सर्किट जल जाने के कारण शो देरी से शुरू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें