फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में पढ़ने वाले छात्र जल्द सीख सकेंगे फ्रेंच भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जल्द ही फ्रेंच लैंग्वेज (भाषा) कोर्स की शुरूआत होगी। इसके लिए बीयू और फ्रांस के अधिकारियों के साथ बैठक में सहमति बन गई है। बताया गया कि भारत में फ्रांस की कई कंपनियों ने निवेश किया है। ऐसे में फ्रेंच भाषा सीखकर छात्र-छात्राएं रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन

फ्रेंच दूतावास के सांस्कृतिक व शैक्षणिक संस्थान अलायंस फ्रांसे, लखनऊ के निदेशक विंसेंट मिनी ने शुक्रवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय से मुलाकात कर संयुक्त रूप से फ्रेंच भाषा का कोर्स चलाने पर बातचीत की। दोनों संस्थानों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाने वाले प्रो. देवेश निगम ने बताया कि जल्द ही बीयू में फ्रेंच भाषा का कोर्स शुरू किया जाएगा। विंसेंट मिनी ने होटल एवं प्रबंधन संस्थान के छात्रों से वार्ता की। होटल इंडस्ट्री में फ्रेंच भाषा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही पत्रकारिता विभाग का भ्रमण कर बीयू संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फ्रेंच भाषा सीखने के बाद रोजगार की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। इस दौरान ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एनसी गौतम, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. पूनम पुरी, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. महेश सिंह, डॉ. प्रणव भार्गव, अभिषेक जोशी, जय सिंह, उमेश शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, अभिषेक कुमार, अंकुर, गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें