फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल निकल पड़ा मजदूर, 506 किमी का सफर तय कर पहुंचेंगे अयोध्या

Thu, 04 Jan 2024 07:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

एक मजदूर अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए घर से पैदल ही निकल गए हैं। जिन्होंने 506 में से 253 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। 
विज्ञापन
मुकेश विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिला निवासी एक मजदूर अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए पैदल ही नंगे पैर निकल पड़ा है। जिसके चित्रकूट पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने स्वागत का उसका हौसला बढ़ाया है। दमोह से अयोध्या की दूरी 506 किमी है, वह अब तक 253 किलोमीटर पैदल चल चुका है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के दमोह शहर के मां काली कालोनी के वार्ड नंबर-6 निवासी मुकेश विश्वकर्मा पुत्र जागेश्वर विश्वकर्मा 23 दिसंबर को हाथों में भगवा ध्वज लेकर पैदल ही नंगे पैर निकले हैं। वह गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमोह में एक फर्नीचर की दुकान में काम करते हैं। 

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित किए जाने पर उसको भारी खुशी है। उन्होंने निश्चय किया कि भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए वह पैदल जाएंगे। अभी तक लगभग 253 किमी तक वह चल चुके हैं। रात के समय रास्ते में मिलने वाले मंदिरों में वह रुकते हैं। रास्ते में कोई न कोई खाने पीने को दे देता है, उसी से गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह द्वारिकाधीश के दर्शन करने के लिए पैदल ही गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें