फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी खजुराहो-आगरा रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी डिपो अब बहुत जल्द ही बुंदेलखंड को एक और सौगात देने वाला है। अप्रैल अंत तक खजुराहो से आगरा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है। इस रूट के लिए अफसरों ने चार बसों के संचालन का परमिट भी प्राप्त कर लिया है। इससे आगरा दिल्ली जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बुंदेलखंड क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश ग्रामीण मजदूरी के लिए दिल्ली और आगरा जैसे शहरों में जाते हैं। संसाधनों की कमी के कारण लोगों को मजबूरन निजी वाहनों से जाना पड़ता है और ज्यादा पैसे देने होते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। समस्या का समाधान कराने के लिए झांसी डिपो से अधिकारियों ने छतरपुर और दिल्ली के बीच चार बसों का संचालन शुरू किया था। अब खजुराहो से आगरा तक झांसी डिपो की चार और बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही अप्रैल के अंत तक इन बसों का भी संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खजुराहो से आगरा के लिए जल्द ही रोडवेज बस सेवा का संचालन कराया जाएगा। इससे लिए चार बसों के संचालन का परमिट भी मिल चुका है। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें