फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन : ‘नए साल में कुछ नया लक्ष्य ले लो, गई साल के कुछ संकल्प संजोलो’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के स्थापना दिवस और नववर्ष आगमन के उपलक्ष्य में सिद्धेश्वर मंदिर सभागार में कवि सम्मेलन हुआ। दिनेश गुरुदेव ने ‘नए साल में कुछ नया लक्ष्य ले लो, गई साल के कुछ संकल्प संजोलो’ सुनाया।
विज्ञापन




सम्मेलन में संगीता निगम ने ‘खुशियां बरसा दे ए नए साल, आतंक मिटा दे ए नए साल’, पवन गुप्ता तूफान ने ‘वर्ष नूतन रहे मंगलम्-मंगलम्, गूंजे यही सत्य शिव सुन्दरम्’ सुनाकर काव्य पाठ किया। इसी तरह, डॉ. शरद मिश्रा की ‘परदेश गया धन काला जब भी भारत लाया जाएगा, दुनिया भर में हिंदुस्तानी साल मनाया जाएगा’, मुरारी श्रीवास्तव की ‘गए साल का हो गया दिन मुबारक, नए साल का नया दिन मुबारक’, राहुल मिश्रा की ‘नववर्ष तुम्हारा अभिनंदन, तुम क्या-क्या सौगातें लाए हो’ आदि रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। इस दौरान हरगोविंद कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी, आलोक शांडिल्य, प्रताप नारायण दुबे, संतराम पेंटर, राजकुमार पांडेय, कैलाश नारायण मालवीय, बाला प्रसाद यादव, देवेंद्र रावत, बलराम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें