फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ट्रायल के लिए खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर रणजी ट्राफी एवं अंडर -23 आयु पुरुष वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन/ ट्रायल हुआ। टीम गठन के लिए कानपुर में आगामी चरण का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

रणजी ट्राफी के लिए विकास वैंध्या, राजीव चतुर्वेदी, अविनाश सचान, यशोवर्धन सिंह, रिंकू कबूतरा, प्रज्ज्वल पाठक एवं ललितपुर से भरत पटेल है। अंडर 23 आयु वर्ग के लिए झांसी से कुणाल यादव, अक्षय सेन, सक्षम श्रीवास्तव, सागर बुंदेला, आदर्श शर्मा, अंश चौधरी, तनिश शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, गौरस कंसोरिया, प्रज्ज्वल पाठक, आदर्श श्रीवास, महोबा से तेज प्रताप सिंह, ललितपुर से अतिक खान, सूरज सोनी, उदितांशु सोनी है। जेडीसीए अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक चयन ट्रायल्स भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित मेजर ध्यानचंद क्रिकेट अकादमी में जेडीसीए के कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक सचिव अजय मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को पेश किया। नामित चयन समिति सदस्यों नरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र बघेल, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हसरत ने चयनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें