फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में खानपान के सामान के लिए मोहताज कालीबाड़ी के बाशिंदे

विज्ञापन
दीनदयाल नगर में सेनेटाइजर का छिड़काव करते कर्मचारी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। हॉटस्पॉट क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सैंयर गेट मुहल्ले में कोरोना से वृद्ध की मौत के बाद कालीबाड़ी के बाशिंदों को खानपान की समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें दूध, सब्जी जैसी जरूरी सामान तक की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। बैरिकेडिंग लगी होने की वजह से वह बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सामग्री की डिलीवरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जहां-जहां बल्लियां लगी हुई हैं, वहां पर दूध, सब्जी जैसे आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। हॉटस्पॉट इलाके में यहां से लोग ले जा रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाके में किसी को अंदर या फिर बाहर जाने की इजाजत नहीं है। जरूरी सामान की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। - सलिल कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट।
क्षेत्रवासी बोले
.................
हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित होने के बाद खानपान की सामग्री मुहैया नहीं हो पा रही है। इससे काफी तकलीफ हो रही है। प्रशासन क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जल्द समाधान करे। - आनंद यादव, कालीबाड़ी।
विज्ञापन

कालीबाड़ी में साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। इसके अलावा दूध, दही आदि खानपान की सामग्री के लिए बहुत परेशानी हो रही है। प्रशासन से व्यवस्था कराए। - विनोद अग्रवाल, पूर्व पार्षद।
क्षेत्र में कचरा नहीं उठ रहा है। खाद्य सामग्री आदि के लिए दुकानदार को फोन करते हैं तो वो मुख्य मार्ग पर आने को कहता है। बेरीकेडिंग होने से वहां जा नहीं पाते। - अंशिका पुरोहित, कालीबाड़ी।
मुहल्ले में न तो दूध वाला आ रहा है और न सब्जी वाला। न ही जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई भी होम डिलीवरी करने नहीं आ रहा। हम बहुत समस्या से जूझ रहे हैं। नितेश, कालीबाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें