फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में नहीं मिल रहा है न्याय, आप ही दिला दो सहाब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के फरियादियों का जमावड़ा रहा। लोग अधिकारियों से न्याय पाने की गुहार लगाते नजर आए। जमीनों व मकानों पर कब्जों की भरमार रही।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में नई तहसील में सुबह से ही फरियादियों का जमावड़ा हो गया था। जिसमें जिले भर से 193 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें सिर्फ चार ही मौके पर निस्तारित की गई। फरियादियों के अनुसार मकानों व प्लॉट पर कब्जों की शिकायत करने के लिए थाने तो गए लेकिन सुनवाई नहीं होने पर मायूस होकर लौटे। अधिकारियों ने भी संबंधित विभागों को कार्रवाई कर समस्याओं को निस्तारण करने के आदेश दिए।
कोरोना से पति की मौत हो गई थी। ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। मकान व कारोबार पर भी कब्जा जमा लिया है। जबकि सारी संपत्ति मेरे व पति के नाम है। कई बार थाने में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

रीता गुप्ता, बड़ागांव गेट
डेढ़ एकड़ जमीन पर दबंगों ने कब्जा निर्माण कर लिया है। सार साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। तहसील दिवस में ही 37 बार शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। न्याय की उम्मीद है।
धनकू अहिरवार, लहर गिर्द
बिजौली में दो एकड़ जमीन पर कब्जा जमा लिया गया है। लगातार डेढ़ साल से थानों से लेकर अधिकारियों के दर पर गुहार लगा चुके हैं। अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता रहा है। कार्रवाई की आस में संपूर्ण समाधान दिवस में आए हैं।
सूरजभान, बिजौली
गणेश चौराहा पर सौलह सौ वर्गफुट क्षेत्रफल में दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। साल साल से अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। इंसाफ पाने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

आफाक अहमद, गणेश चौराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें