फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से काम पर लौट आएंगे जूनियर डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में पिछले 12 दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे जूनियर डॉक्टर शुक्रवार से काम पर लौट आएंगे। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने ये फैसला लिया है। हालांकि, सात दिनों में सरकार को मांग पूरी करने का अल्टीमेटम भी दिया है। वरना फिर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नीट काउंसलिंग जल्द कराने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने 27 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में कार्य बहिष्कार कर दिया था। वह ओपीडी में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे थे। हालांकि, पिछले तीन दिनों से जेआर ने इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दी थीं। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ओपीडी और इमरजेंसी का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों को देखा। जूडा अध्यक्ष डॉ. निखिल मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार से सभी चिकित्सक काम पर लौट आएंगे। साथ ही 16 दिसंबर तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो फिर से कार्य बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें