फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से झांसी के युवक की आगरा में मौत

विज्ञापन
बुखार से मरने वाले युवक का फाइल फोटो ---- सैय्यद काशिफ अली - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। वायरल बुखार की चपेट में आकर झांसी के एक युवक की आगरा में मौत हो गई। तीन दिन पहले ही उसे बुखार चढ़ा था और शनिवार को अचानक हालत बिगड़ी गई। युवक आगरा में अपने चाचा के यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

एक सिगरेट कंपनी मेें कार्यरत बबीना निवासी सैयद नासिर अली का पुत्र सैय्यद काशिफ अली (18) पिछले एक साल से आगरा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 12 सितंबर को उसे नीट की परीक्षा देनी थी। आगरा में वह न्यू अशोक नगर निवासी एक आयुर्वेद दवा कंपनी में कार्यरत अपने चाचा सैय्यद मोहसिन अली के यहां रहता था। बुधवार को उसे बुखार चढ़ा। इस पर परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया, जिससे उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और बुखार भी कम हुआ। लेकिन, शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे काशिफ ने बताया कि उसे बेचैनी हो रही है। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। परिजन उसे अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि वो घर पर एक कुर्सी पर बैठकर अचेत हो गया। परिजन कुछ समझ नहीं पाए और तत्काल अस्पताल लेकर भागे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाम को उसका शव झांसी लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार में मचा कोहराम
झांसी। बबीना निवासी सैयद नासिर अली का एक पुत्र सैय्यद काशिफ अली और एक पुत्री है। काशिफ पढ़ाई में होनहार था और शुरुआत से सभी कक्षाएं उसने प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ पास कीं। वह नीट में सफलता हासिल करने के लिए एक साल से कड़ी मेहनत कर रहा था। हाल ही में वो ईद पर झांसी आया था और उसके बाद वापस आगरा लौैट गया था। लेकिन, अचानक बुखार की चपेट में आकर वो मौत के आगोश में समा गया। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ। मां, पिता, बहन समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें