फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती 

Mon, 15 Nov 2021 12:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

इस घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपसी रंजिश में बदमाशों ने थाना रक्सा के डगरवाहा गांव के पास एक युवक को गोली मार दी। गोली जांघ के नीचे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मप्र के नुनवाहा निवासी आलोक यादव (23)  पुत्र बृगभान की गांव में कुछ लोगों से रंजिश है। सोमवार सुबह वह दूध  बांटने के लिए झांसी की ओर आ रहा था। करीब सात बजे जैसे ही वह डगरवाहा गांव  तक पहुंचा पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे से उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई
गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश मौके से भाग गए। आलोक घायलावस्था में वहां करीब एक घंटे तक पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने गांव में रंजिश होने की बात कही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें