फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा झांसी, पारा पहुंचा 4.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने शनिवार को झांसी को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना दिया। 24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर शीत लहर चलती रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही बदली छाई रही। 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से वातावरण में ठंडक घुल गई। दिन में अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में तीन डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली मगर हवाओं ने उसका असर नहीं पड़ने दिया। पूरे दिन शीतलहर चलती रही। शाम होते-होते ठंडक और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें