फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हूं टिकट का दावेदार, शहर में होर्डिंगों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल में टिकट के लिए दावेदारों की होड़ मची हुई है। भाजपा में भी टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है। सियासत चमकाने के लिए झांसी के टिकट के दावेदारों ने शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए किसी ने 10 तो किसी ने 15 होर्डिंग लगवाए हैं। हालात यह हैं कि दावेदारों के होर्डिंग और पोस्टर फाड़ भी दिए गए हैं। इसे लेकर शहर भर में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को झांसी में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने आ रहे हैं। वे पॉलिटेक्निक ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं ने सियासत चमकाने के लिए शहर को होर्डिंग से पाट दिया है। ग्वालियर रोड से लेकर इलाइट चौराहे तक सड़क, डिवाइडर और फुटपाथ पर होर्डिंग लगवाए हैं। हर दावेदार अपनी मजबूत स्थिति को दर्शाने के लिए ज्यादा से ज्यादा होर्डिंग लगवाई हैं। इसके साथ ही दावेदारों के होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिए गए। शनिवार को ग्वालियर रोड पर लगे सदर विधायक रवि शर्मा के होर्डिंग और पोस्टर को फाड़ दिया गया। इसे लेकर शहर में चर्चा का आलम रहा।
शहर की सुंदरता बिगाड़ने से भी नहीं चूके
अपनी सियासत चमकाने के चक्कर में नेताओं ने शहर की सुंदरता का भी ख्याल नहीं किया। दावेदारों ने नो होर्डिंग जोन घोषित इलाइट चौराहे तक को होर्डिंग तक से पाट दिया। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के चलते नगर निगम और प्रशासन कार्रवई करने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

जनसभा की तैयारियां चल रही हैं। होर्डिंग फटने के बारे में पता चला था। मानसिक रूप से विक्षिप्त किसी युवक ने ऐसा किया है। राजनीति में यह सब चलता रहता है।- रवि शर्मा, विधायक सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें