फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: वंदे भारत और राजधानी चार घंटे विलंब से दौड़ीं, नौ घंटे लेट रही चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन

Wed, 24 Dec 2025 09:15 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कोहरे के कारण रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों के साथ सुपरफास्ट ट्रेन भी लेट रहीं। वंदे भारत और शताब्दी चार घंटे देरी से आईं। करीब 15 ट्रेनें अपने समय से एक से साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों के साथ सुपरफास्ट ट्रेन भी लेट रहीं। वंदे भारत और शताब्दी चार घंटे देरी से आईं। करीब 15 ट्रेनें अपने समय से एक से साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुईं। इनमें सबसे ज्यादा देरी से रवाना होने वाली ट्रेन चंडीगढ़ सुपरफास्ट रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से नौ घंटे देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन


निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत और नई दिल्ली-रानी कमलापति जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत 2.45 घंटे, साबरमती एक्सप्रेस 2.20 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 3.20 घंटे, विलासपुर राजधानी एक घंटे, उत्कल 4.25 घंटे विलंब से आई। इसी प्रकार, जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2.30 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस दो घंटे मुंबई राजधानी 2.30 घंटे और जीटी एक्सप्रेस दो घंटे से विलंब से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। वहीं, चंडीगढ़ सुपरफास्ट पूरे 9 घंटे लेट आई। कोहरे के कारण होने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें