फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सीपरी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Fri, 31 Jul 2026 12:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दुर्घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की हुई है। आमने-सामने हुई बाइक और स्कूटी की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी ओवरब्रिज पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आमने-सामने हुई बाइक और स्कूटी की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के आर्य कन्या चौराहा निवासी 22 वर्षीय रूद्राक्ष पुत्र देवराज बाजपेई स्कूटी से इलाइट चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सीपरी ओवरब्रिज पर पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक पर रानी लक्ष्मीनगर रेलवे कॉलोनी निवासी सक्षम अपने दोस्त बरुआसागर निवासी सोमिल के साथ सवार था। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रूद्राक्ष और सक्षम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोमिल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें