फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नैनागढ़ चौकी प्रभारी का शराब के नशे में वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

Fri, 31 Jul 2026 11:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बताया जा रहा है कि हरीकृष्ण को करीब दो माह पहले ही नैनागढ़ चौकी का प्रभार सौंपा गया था। निलंबित के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
नैनागढ़ चौकी इंचार्ज हरिकृष्ण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में नैनागढ़ चौकी प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी हरीकृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


22 सेकंड के वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी हरीकृष्ण एक ऑटो में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है लोग उनसे बात कर रहे हैं लेकिन वह इतनी शराब पी रखे थे कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि हरीकृष्ण को करीब दो माह पहले ही नैनागढ़ चौकी का प्रभार सौंपा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की और विभागीय जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें