फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत, सहायक घायल

Fri, 27 May 2022 08:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

लक्खा सिंह ट्रक में वाहनों के कल-पुर्जे लादकर ललितपुर की ओर जा रहा था। रात वह बेतवा नदी पर बने पुल के ऊपर पहुंचा तो वाहन के तेज रफ्तार में होने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना के झांसी-ललितपुर मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक गुरुवार देर-रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बेतवा नदी में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ड्राइवर एवं खलासी को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर ड्राइवर की मौत हो गई।

विज्ञापन


बबीना पुलिस के मुताबिक लक्खा सिंह (40) ट्रक में वाहनों के कल-पुर्जे लादकर ललितपुर की ओर जा रहा था। रात करीब बारह बजे जैसे ही वह बेतवा नदी पर बने पुल के ऊपर पहुंचा, वाहन के तेज रफ्तार में होने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। जोरदार आवाज होने से वहां राहगीर जमा हो गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में बबीना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर एवं खलासी को नदी के अंदर से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। ट्रक चालक लक्खा की हालत नाजुक थी। उसके सिर, सीने एवं पांव में गहरी चोट आ गई थी। उसकी नाजुक हालत को देखकर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। यहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। खलासी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें